सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद उनके आत्महत्या को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे| वही एक रिपोर्ट के अनुसार सुशांत सिंह डिप्रेशन के शिकार थे और इसलिए उन्होंने आत्महत्या की| लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की अगर देश में लॉकडाउन नहीं होता तो इस समय सुशांत फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होते| आइये हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं|
देश में पिछले दो महीनों से लॉकडाउन चल रहा था और ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री पूरी तरह से बंद पड़ गयी थी और इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली| बता दे की बॉलीवुड सिनेमा के जाने-माने पटकथा लेखक और निर्देशक रूमी जाफरी ने ये खुलासा करते हुए कहा- सुशांत सिंह राजपूत अगर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी| दरअसल निर्देशक रूमी जाफरी सुशांत सिंह और रिया चक्रवर्ती को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से शूटिंग को कैंसिल करना पड़ा|
निर्देशक रूमी के हिसाब से वह इस फिल्म की शूटिंग मुंबई से शुरू करके लन्दन होते हुए पंजाब में खत्म करने वाले थे यह एक डांस आधारित कॉमेडी फिल्म थी जिसमे सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में नजर आने वाले थे| लेकिन देश में लॉकडाउन के चलते सब कुछ बंद हो गया और इसका असर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर ज्यादा पड़ा|
सुशांत सिंह की आत्महत्या के पीछे एक बड़ी वजह ये बताई जा रही हैं की उनके अवसाद की वजह उनके हाथ से तमाम बड़ी फिल्मों का निकल जाना ही रहा हैं| बात दे की ऍम एस धोनी और केदारनाथ की सफलता के बाद सुशांत को लगभग 6 बड़ी फिल्मों के ऑफर मिले थे जिनमे से एक एक करके 5 फिल्मों में सुशांत को रिजेक्ट कर दिया गया और इस समय सुशांत के पास सिर्फ एक फिल्म थी जो लॉकडाउन की वजह से रुक गयी थी


0 Comments