बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नही रहे। दरअसल, रविवार 14 जून को ही एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने ही घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। सुशांत के इस कदम से उनके पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है। वही अब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एक्टर के मोबाइल रिकॉर्ड के मुताबिक, उन्होंने अपना आखिरी कॉल रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी को मिलाया था। लेकिन दोनों ने ही सुशांत का कॉल नहीं उठाया। अब इस केस को आगे ले जाते हुए पुलिस दोनों से पूछताछ करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, 13 जून को रात 12 बजे के बाद सुशांत ने रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी को कॉल किया था, पर दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया।
कमरा नहीं खुलने पर चाबी बनाने वाले को बुलाया गया, चाबी वाले ने लॉक खोल दिया। जैसे ही दरवाजा खुला पंखे से सुशांत का शव लटकता हुआ दिखाई दिया। सुशांत सिंह राजपूत को ऐसे देख सभी के होश उड़ गए। लेकिन पुलिस को सुशांत के कमरे से ना कोई सुसाइड नोट मिला और ना ही कोई अन्य जानकारी मिली। एक्टर की आत्महत्या के पीछे का कारण जानने के लिए पुलिस जोर-शोर से लगी हुई है।
रिया और महेश के अलावा पुलिस सुशांत के कुछ अन्य दोस्तों से भी पूछताछ करेगी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक भी सुशांत की मौत फांसी के चलते दम घुटने से हुई है। पिछले काफी समय से ही सुशांत सिंह राजपूत का नाम रिया चक्रवर्ती के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, दोनों एक साथ कुछ समय पहले ही वेकेशन पर भी गए थे। सुशांत संग रिया चक्रवर्ती के अफेयर की भी चर्चा थी। दोनों कई बार एक साथ स्पॉट होते रहते थे। वहीं महेश शेट्टी ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में काम किया था। वे सुशांत के को-एक्टर भी और दोस्त भी थे। लेकिन इन दोनों ने ही अभिनेता का कॉल नही उठाया।



0 Comments