महिलाओं को इन चीजों का सेवन करने से होते है जबरदस्त फायदे ,जानें

पुरुष या महिला शरीर में सभी प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत सभी को होती है। हालांकि यह जरूरतें पुरुष और महिलाओं में भिन्न-भिन्न प्रकार की होती हैं और यह बदलाव अगर बात करें महिलाओं में तो हार्मोन में, पीरियड्स, मां बनने आदि अनेक कारण है जो बदलती रहती हैं। इसी कारण महिलाओं की शरीर में पोषक तत्वों की जरूरत पुरुषों के मुकाबले कहीं अधिक होती है। इसीलिए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से बताएंगे कि महिलाओं को किन-किन पोषक तत्वों का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए और पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए क्या करना चाहिए। तो आइए जानते हैं विस्तार में-


फोलिक एसिड- महिलाओं में पीरियड्स और प्रेगनेंसी के दौरान फोलिक एसिड की बहुत ज्यादा मात्रा में जरूरत होती है तथा इस पोषक तत्व से महिलाओं में दिमाग की समस्या डिप्रेशन, माइग्रेन आदि से बची रहती हैं। इसकी कमी को पूरा करने के लिए महिलाएं हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, मटर, खट्टे फल, ब्रोकली आदि चीजों का सेवन कर सकती हैं।
फाइबर- यह एक ऐसा पोषक तत्व है जो हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त और स्वस्थ रखता है। अगर महिलाएं रोजाना 20 से 25 ग्राम फाइबर का सेवन करती हैं तो उन्हें डायबिटीज, दिल की बीमारियां, कैंसर आदि गंभीर समस्याएं होने का खतरा नहीं होता है। फाइबर का स्रोत से ब्राउन राइस, पालक, अखरोट, गाजर आदि होते हैं इसीलिए आप इनका सेवन करें।



विटामिंस- महिलाओं में विटामिंस और खनिज लवणों की बहुत मात्रा में आवश्यकता होती है। इसके लिए आप अमरूद, संतरा, स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च, अंडे की जर्दी, कैटफिश, आंवला, बादाम, पालक, शलगम, नारियल तेल, ब्रोकली, पपीता, जैतून का तेल आदि चीजों का सेवन कर सकती हैं।
  • प्रोटीन- एक महिला को अमूमन लगभग 45 ग्राम प्रोटीन की हर रोज जरूरत होती है। इसके सेवन से हड्डियों का विकास और शारीरिक विकास होता है तथा इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप चिकन, मछली, काजू, बादाम आदि का सेवन कर सकती हैं।

Post a Comment

0 Comments