ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की समस्या आज बहुत से लोगों में देखने को मिल रही हैं। इसके लक्षणों की पहचान जल्दी न होने पर इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। ब्लड प्रेशर का अचानक से बढ़ जाना बहुत खतरनाक होता है। इसके बढ़ने से दिल की धमनियों में खून का प्रवाह तेजी से बढ़ने लगता है। कई लोग तो इसे कंट्रोल में रखने के लिए दवाइयों का सेवन करते है। मगर कुछ घरेलु उपायों द्वारा भी इस नियंत्रित किया जा सकता है। तो चलिए जानते है उन घरेलु नुस्खों के बारे में...
आज के समय में बहुत से लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में अचानक से ब्लड प्रेशर बढ़ने की सिचुएशन में 1/2 गिलास पानी में थोड़ी सी काली मिर्च मिक्स कर पीने से आराम मिलता है। इसके अलावा काली मिर्च का सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की 2 कलियों को खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। अगर आप इसे खाना पसंद नहीं करते हैं तो इसका रस निकाल कर 5-6 बूंदों को पानी में मिलाकर कर भी सेवन कर सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना 1 कच्चा आंवला का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा इसका चूर्ण बनाकर पानी में मिक्स कर भी पी सकते हैं। आंवला में मौजूद एंटी- ऑक्सीडेंट्स, एंटी- बैक्टीरियल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ शरीर को बीमारियों के लगने का खतरा कम करता है।
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को दूध में मिलाकर पीने से हाई बीपी की समस्या से राहत मिलती है। इसका दूध के अलावा चाय या अदरक पाउडर में मिक्स कर भी सेवन किया जा सकता है।
हाई बीपी की परेशानी से राहत दिलाने के लिए त्रिफला भी फायदेमंद होता है। इसके लिए 20 ग्राम त्रिफला को 1 गिलास पानी में मिक्स कर रात भर भिगोकर रखें। सुबह इस पानी को छन्नी की मदद से छान लें। तैयार पानी में शहद मिक्स कर खाली पेट सेवन करें।

0 Comments