किसी भी बच्चे या बड़े की स्मरण शक्ति कमजोर होना आज के समय में चिंता का विषय है, क्योंकि आजकल हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ चुकी है। यदि आपको सफलता प्राप्त करनी है, तो अपने दिमाग को तेज बनाने के साथ ही सही दिशा में लगाना आवश्यक है। स्मरण शक्ति कमजोर होने के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं
1. सिर में कोई गम्भीर चोट का लगना।
2. हमेशा तनाव में रहना।
3. भरपूर नींद ना ले पाना।
4. शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना।
5. लम्बे समय तक दवायों का सेवन करना।
6. नशा करना आदि।
स्मरण शक्ति कमजोर होने से, बच्चे कोई भी चीज याद नहीं रख पाते हैं। कुछ लोगों की स्मरण शक्ति इतनी ज्यादा कमजोर होती है कि वे अपने नजदीकी लोगों के नाम तक याद नहीं रख पाते। स्मरण शक्ति की इस कमजोरी को दूर करने के लिए आप ऊपर बताए कारणों में से किसी कारण को पहचानें और इसे दूर करने का प्रयास करें। इसके अलावा आज हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसका नियमित सेवन कर आप अपनी स्मरण शक्ति को तेज कर पाएंगे।
दोस्तो, इस घरेलू उपाय के लिए आप दो किलो हरे व ताजे आंवले लें और इनको धोकर बारीक काट लें। इनको रंगहीन कांच के बर्तन या जार में डाल लें। अब इनमें 750 ग्राम शहद डालकर बंद करके रखें। इस बंद जार को 15 दिनों तक तेज धूप में रखें और छांव होने पर इसे कमरे की अंधेरी जगह में रखें। 15 दिन बाद आपकी औषधि तैयार हो जाएगी। इस औषधी की 10 ग्राम मात्रा सुबह शाम उबाले हुए ठंडे दूध के साथ सेवन करें। इस औषधि का प्रयोग कम से कम 6-8 सप्ताह तक करें। आप इसे पूरे साल रोजाना एक समय खा सकते हैं। इस औषधि के सेवन के दौरान लाल मिर्च का बहुत कम व ईमली का प्रयोग बिल्कुल ना करें।


0 Comments