गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को नही करना चाहिए इन फलों का सेवन

गर्भावस्था के दौरान महिलाएं जो कुछ भी खाती हैं उसका सीधा असर बच्चे पर पड़ता है। वैसे गर्भवती मह‍िला को इस दौरान ज़्यादातर फल और सब्‍ज‍ियों के सेवन की ही सलाह दी जाती है। लेकिन आपको बता दें की कुछ ऐसे चीजें भी हैं जिनसे उसे बचने को कहा जाता है। ये वो चीजें हैं जो प्रेग्‍नेंसी में मह‍िला के लिए काफी ज्यादा परेशानी खड़ी कर सकती हैं। आइये जानते हैं कच्चा पपीता: गर्भावस्था में कच्चा पपीता खाना असुरक्षित हो सकता है। कच्चे पपीते में ऐसा केमिकल पाया गया है, जो भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, गर्भावस्था में कच्चा पपीता खाने से बचें। अगर किसी महिला को गर्भकाल का 


तीसरा या अंतिम माह चल रहा है तो वह डॉक्‍टर की सलाह लेकर पका हुआ पपीता खा सकती है क्योंकि इसमें विटामिन C तथा अन्य पोषक तत्व काफी मात्र में पाये जाते है जो किसी भी गर्भवती महिला के लिए काफी ज्यादा आवश्यक होता है इससे उनका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है जो इस वक़्त काफी आवश्यक होता है अनानास यानी की पाइनएप्‍पल: गर्भवती महिला को अनानास का सेवन करने से बचना चाह‍िए क्योंकि ऐसा माना 


जाता है की इसके सेवन से जल्दी ही प्रसव होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है जो कई बार कष्टदाई हो सकती है या फिर आपके होने वाले शिशु के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। अंगूर: जब आप गर्भकाल की अंतिम तिमाही में हो उस वक़्त कोशिश करें की अंगूर के सेवन से बचना चाहिए। असल में इनकी तासीर गर्म होती है जिसके कारण असमय पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है जो कई बार काफी ज्यादा गभीर भी हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments