के मौसम में इन मच्छरों का आतंक और भी बढ़ जाता है। कई बार तो मच्छरों से बचने के लिए मच्छर भगाने वाली अगर बत्ती, मॉस्किटो क्वायल और यहां तक कि कई लोग मच्छरों को मारने वाले रैकेट भी खरीद लेते हैं। लेकिन बरसात के मौसम में ये सब इन मच्छरों को भगाने में फेल हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिसे अपनाकर आप मच्छरों से सौ फीसदी निजात पा जाएंगे। खास बात है कि ये घरेलू नुस्खे हैं तो जाहिर सी बात है कि इसमें किसी भी तरह के कैमिकल का इस्तेमाल भी नहीं होगा। जानिए मच्छरों को भगाने के 10 घरेलू नुस्खे मिट्टी के तेल में नारियल का तेल और नीम के तेल की कुछ बूंदें, साथ ही कपूर के दो टुकड़ों को डाल लें। लालटेन में ये तेल डालकर उसे जलाने से मच्छरों से
निजात मिल जाएगा।नींबू और लौंग को बिस्तर के पास रखने से भी मच्छर आपके आसपास नहीं भटकेंगे। इसके लिए बस आप एक नींबू लें और उसे काटकर उसके आधे हिस्से में एक दर्जन लौंग भर दें। अब इसे बिस्तर के पास रख दें। नीम कड़वी होती है। इसलिए इसकी महक के मच्छर कोसों दूर भागते हैं। रोजाना सोते वक्त अपने बेड से कुछ दूरी पर नीम के तेल का दिया जलाएं। इसमें कपूर का छोटा सा टुकड़ा भी डाल दें पुदीने का रस भी मच्छर को भगाने का कारगर उपाय है। इसके लिए
बस आप पुदीने को पीस कर उसका रस निकाल लें। इसे शरीर पर लगाए या फिर घर में छिड़काव करें तुलसी का पौधा मच्छरों को दूर भगाता है। इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति तुलसी की पत्तियों का रस निकालकर शरीर पर लगाएं तो मच्छर नहीं काटते हैं। तेपत्ता के धुएं से भी मच्छर भाग जाते हैं। इसके लिए आप बस एक मिट्टी का एक बर्तन लीजिए। उसमें तेजपत्ते को जलाकर पूरे घर में धुआं दिखाइए। ऐसा करने से मच्छर भाग जाएंगे। संतरा जितना खाने में बढ़िया लगता है उतना ही कारगर मच्छरों को भगाने में होता है। संतरे के सूखे छिलके को कोयले के साथ अगर जलाएंगे तो घर से सारे मच्छर भाग जाएंगे मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी भी अच्छा उपाय है।रोजाना सोते समय मच्छर दानी लगाने से मच्छरों से बचाव होगा। गेंदे के फूल की महक मच्छरों को घर में आने से रोकती है। इसलिए अगर आप गेंदे के पेड़ घर के चारों तरफ लगाएं तो मच्छर घर से सौ कोस दूर ही रहते हैं। इस तरह से आपको मच्छरों से छुटकारा मिल जाएगा लहसुन की महक भी मच्छरों को भगाने का काम करती है। सोते समय लहसुन की कली को चबाएं। ऐसा करने से शरीर का रक्त संचार भी ठीक रहेगा और मच्छर भी दूर भाग जाएंगे।


0 Comments