अगर आप भी बालों की समस्या से है परेशान तो करें यह काम

बालों का झड़ना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। चिंता इसके असमय झड़ने की है। कुछ उपाय ऐसे हैं जिन्हें हमें रोजमर्रा की ज़िंदगी में शामिल करने के बारे में सोचना चाहिए। ऐसा इसलिए कि इन सभी उपायों के तात्कालिक प्रभाव भले नजर न आएं, लेकिन दूरगामी प्रभाव से इनकार नहीं किया जा सकता। 
ये हैं उपाय, जरूर आजमाएं! 


1. एक्सरसाइज
एक्सरसाइज हमारे बॉडी मेटाबोलिज्म को स्वस्थ और संतुलित बनाती है। नियमित एक्सरसाइज करें। न्यूट्रिशियस और बैलेंस डाइट लें। यह हमारी बॉडी और माइंड दोनों को हेल्दी बनाता है। हमारे हेयर फॉलिकल्स को भी। 
2. योग और मेडिटेशन
इसे अपने रेग्युलर एक्सरसाइज का ही एक्सटेंडेड पार्ट समझें। योग और मेडिटेशन की गतिविधि भले ही साधारण नजर आती हो, लेकिन इसके परिणाम असाधारण नजर आते हैं। मेडिटेशन में अमूमन ध्यान और प्राणायाम को शामिल करते हैं। 
3. विटामिन और प्रोटीन 
डाइट में प्रोटीन और विटामिन की मात्रा संतुलित रखनी चाहिए। खासकर बायोटिन को बालों के लिए उपयोगी पाया गया है। इसमें अलावा फोलिक एसिड और ओमेगा 3 फैटी एसिड को भोजन में अवश्य शामिल किया जाना चाहिए। यह सही हेयर ग्रोथ के लिए जरूरी है। 


4. वजन पर रखें नजर
ज्यादा वजन, ज्यादा मुसीबत। यही माना जाता है। कुछ बीमारियां ऐसी हैं जैसे थॉयराइड, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जिसके कारण वजन या तो बढ़ जाता या इसमें भारी कमी आ जाती है। वजन में गिरावट आने पर बाल झड़ना आरंभ होता देखा गया है। शन
5. एंटी डिप्रेसेंट और स्टेरॉयड्स से बनाएं दूरी
तनाव बढ़ने और नींद उड़ने से जीवन में तनाव मुक्ति और नींद की दवा का दखल बढ़ा है। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में मानसिक परेशानियां बढ़ी हैं। ऑफिस में वर्क लोड और विकराल टारगेट ने जहाँ लोगों की परेशानियां बढ़ाई हैं वहीं दांपत्य जीवन में पति पत्नी के बीच सामंजस्य डगमगाया है। 

Post a Comment

0 Comments