सरसों का तेल शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अक्सर इसका इस्तेमाल घरों में सब्जी बनाने या फिर नॉन-वेज बनाने के लिए किया जाता है। यह तेल सुंदरता बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसमें बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हर तरह के दर्द से भी छुटकारा दिलाते हैं। सरसों के तेल में बनी चीज़ों का सेवन करने से भूख भी बढ़ जाती है। इसे खाने से वजन भी कम किया जा सकता है। आइये जानें सरसों का तेल खाने के अन्य फायदों के बारे में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सरसों का तेल अहम भूमिका निभाता है। सरसों के तेल में बने व्यंजन को खाने से शरीर की अंदरुनी कमजोरी को दूर किया जा सकता है।
दांत के दर्द से छुटकारा
यदि आप दांत के दर्द से जूझ रहे हैं तो सरसों के तेल में नमक मिलाकर मसूड़ों पर हल्की मालिश करें। इस प्रक्रिया अपनाने से आपको दांतों के दर्द से मिल सकेगा।
सरसों के तेल में थियामाइन, फोलेट व नियासिन जैसे विटामिन पाए जाते हैं। यह शरीर के मेटाबाल्जिम को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में वजन को कम किया जा सकता है।
इस तेल में विटामिन ई की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है, ऐसे में यह तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से स्किन को अंदरुनी पोषण मिल पाते हैं। यह स्किन की नमी को भी बरक़रार रखता है।
सरसों का तेल जोड़ों पर लगाने से दर्द से छुटकारा मिलता है। इस तेल की मालिश करने से अंदरूनी दर्द को दूर किया जा सकता है। आप चाहें तो सरसों के तेल से बनी सब्जी का सेवन भी कर सकते हैं।


0 Comments