महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को लगा बड़ा झटका ,जानिए पूरी जानकारी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास का किया ऐलान। धोनी के साथ के साथ साथियों पूरी भारतीयो तथा क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत बड़ा झटका है। यह माना जाता था कि धोनी अभी और आगे खेल सकते हैं , परंतु उनके आज इस ऐलान से लोगों को असमंजस में डाल दिया।हालांकि महेंद्र सिंह धोनी आपको आईपीएल में खेलते हुए दिखेंगे। महेंद्र सिंह धोनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा 'आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए 


बहुत धन्यवाद आप 7:29 बजे के बाद मुझे रिटायर समझ आ जाए।' इस पोस्ट के साथ धोनी ने एक वीडियो को शेयर किया।'धोनी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, धोनी करीब 39 वर्ष के है। महेंद्र सिंह धोनी की कुछ दिलचस्प बातें
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ की थी। महेंद्र सिंह धोनी एक सफल बल्लेबाज के साथ-साथ एक बहुत ही जबरदस्त विकेट कीपर थे। उन्होंने 2007 में स्कॉटलैंड के खिलाफ अपनी कप्तानी करियर की शुरुआत की, उसके बाद धोनी के कदम रुके नहीं । धोनी की अगुवाई में 2007 का T20 वर्ल्ड कप भारत जीता तथा 2011 में वनडे वर्ल्ड कप भारत में दूसरी बार धोनी की कप्तानी में जीता। धोनी भारत के पहले कप्तान बने वर्ल्ड कप अपने नाम किया, जिसके बाद धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया।


 महेंद्र सिंह धोनी ने जनवरी 2017 में अपनी कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया, परन्तु उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी रखा। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई की अगुवाई करते हैं, उन्होंने अपनी अगवाई में चेन्नई को तीन बार आईपीएल का खिताब दिलवाया है।परंतु आज उनके इस निर्णय से उनके फैंस तथा क्रिकेट प्रेमियों को बहुत बड़ा झटका लगा है। सारा क्रिकेट जगत महेंद्र सिंह धोनी के योगदान को भुल नहीं सकेगा।
आपको हम बता दे कि आगे एक और पोस्ट में हम महेंद्र सिंह धोनी के बारे में आपको विस्तार से बताएंगे। उसके लिए आप हमें फॉलो करले लाइक और शेयर भी कर दें।

Post a Comment

0 Comments