आज भी कई ऐसे लोग है जो अपन घटते वजन और दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं। और अपने इसी शरीर के कारण लोगो के सामने शर्मिंदगी का एहसास करते है। ऐसे लोग खुद को हेल्दी बनाने में ना जाने क्या क्या नहीं करते हैं। बावजूद इसके ऐसे लोगों का वजन टस से मस नहीं होता है। कई लोग समझते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज या जिम ही काफी है। जबकि ऐसा नहीं है। वजन बढ़ाने में आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स बता रहे हैं जिनके सेवन से आप एक संतुलित वजन पा सकते हैं।
साबुत अनाज में कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साबुत अनाज जैसे – गेहूं, ज्वार बाजरा, मकई, जौ, ओट, कट्टू, पास्ता आदि का सेवन कीजिए। साबुत अनाज में पिसे हुए अनाज की तुलना में ज्यादा कैलोरी और विटामिन होता है। साबुत अनाज को दूध के साथ भी लिया जा सकता है। यह कई बीमारियों से भी बचाता है। बादाम खाने से तंत्रिकाओं का विकास होता है। साथ ही यह वजन बढ़ाने के लिए एक अच्छे विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप हर रोज बादाम खाएं तो शारीरिक कार्यों और तंत्रिकाओं में स्थिरता आयेगी और वजन बढ़ेगा। मूंगफली में ज्यादा मात्रा में कैलोरी और वसा पाया जाता है। लडके मूंगफली को हर प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं। लंच और डिनर के बाद भी मूंगफली खाया जा सकता है। इसके प्रयोग से पेट तो नही भरता लेकिन शरीर को ज्यादा मात्रा में कैलोरी और वसा मिलती है। अखरोट में आवश्यक मोनोअनसेचुरेटेड फैट होता है जो स्वस्थ कैलोरी को उच्च मात्रा में प्रदान करता है। नियमित रूप से यदि 20 ग्राम अखरोट खाया जाये तो वजन तेजी से बढ़ता है। यह आहार तेलों का भरपूर स्रोत होता है। नारियल का दूध भोजन के लिए अच्छा तथा स्वादिष्ट जायके के लिए जाना जाता है। नारियल के दूध में भोजन पकाकर खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ेगी।
0 Comments